Weather Update: नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, जानिए अन्य राज्यों का हाल

0 342

नई दिल्ली: मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके चलते दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक 22 और 23 जनवरी को राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस बारिश से ठंड और बढ़ेगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और मथुरा समेत कई जिलों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। बिहार में भी पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और अररिया जैसे नौ जिलों में घने कोहरे का असर बना हुआ है।

पहाड़ों पर बर्फबारी
इस कोहरे से यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में ठंड अपने चरम पर है।

राजस्थान में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही बारिश के कारण ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जनवरी के अंत तक ठंड से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। राजस्थान के चूरू, बीकानेर, झुंझुनू और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के साथ-साथ शीतलहर भी अपना असर दिखा रही है। उधर, झारखंड में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। झारखंड में सुबह-सुबह कोहरे का असर देखने को मिला, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ ​​होने की संभावना है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात खास तौर पर प्रभावित हो सकता है। आईएमडी ने यह भी कहा है कि इस समय घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनना और जरूरी एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.