श्रीनगर: पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

0 733

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के गुंडीपोरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार शाम से जारी मुठभेड़ में सोमवार को एक आतंकी को मार गिराया गया। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं। इनको मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

रविवार शाम को सुरक्षाबलों को गुंडीपोरा क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। उसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने पास आता देखा गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को सरेंडर करने को कहा लेकिन उन्होंने अनसुना कर गोलीबारी जारी रखी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सोमवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

आईजीपी विजय कुमार का कहना है कि कुछ दिन पहले ही आर्म्ड पुलिस के कांस्टेबल रियाज अहमद की गोली मारकर हत्या करने वाला जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी आबिद शाह सहित दो सुरक्षाबल के घेरे में फंसे हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.