केजरीवाल ने सभी 70 कैंडिडेट्स की बुलाई बैठक, नतीजों से पहले बड़ी हलचल

0 237

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) विधानसभा चुनाव (assembly elections) की काउंटिंग से पहले आम आमदी पार्टी (AAP) ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों (70 candidates) की अहम बैठक (meeting) बुलाई है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. कहा जा रहा है कि यह बैठक आज होगी. यह बैठक ऑपरेशन लोटस के आरोपों के बीच बुलाई गई है. बता दें कि शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने वोटों की गिनती से पहे बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दिल्ली में नतीजों से पहले ऑपरेशन लोटस शुरू हो गया है. आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को 15-15 करोड़ की पेशकश के फोन आने लगे हैं. अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ एजेंसी दिखा रही हैं कि गाली-गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं. केजरीवाल ने दावा किया कि दो घंटे में उनके 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं और पार्टी छोड़कर आने पर मंत्री बनाने के साथ 15-15 करोड़ रुपए के ऑफर का दावा किया.

केजरीवाल ने X पर लिखा कि अगर इनकी पार्टी की 55 से अधिक सीटें आ रहीं हैं, तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? केजरीवाल आरोप लगाते हैं कि एग्जिट पोल के सर्वे फर्जी हैं और उनके सहारे माहौल बनाकर उम्मीदवारों को तोड़ा जा रहा है.बता दें कि दिल्ली चुनाव की शनिवार को होने जा रही मतगणना को लेकर चुनाव आयोग और प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित तरीके से रखा गया है. राजधानी की 19 जगहों पर हर एक विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 70 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. इनमें 24 घंटे तीन स्तरीय सुरक्षा की जा रही है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.