Flipkart सेल में Vivo के 6500mAh 5G फोन पर बंपर छूट, ₹14 हजार सस्ता हुआ डिवाइस; 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी
नई दिल्ली: Flipkart Freedom Sale का आज आखिरी दिन है और इस सेल में स्मार्टफोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर बड़ी छूट मिल रही है। इसी दौरान Vivo T5 Lite 44W 5G स्मार्टफोन पर भी खास ऑफर दिया जा रहा है। फोन पर 14,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफर का लाभ लेने पर इसकी कीमत और कम हो जाती है।
₹33,999 वाला फोन ₹19,999 में
Vivo T5 Lite 44W 5G की सामान्य कीमत Flipkart पर 33,999 रुपये बताई गई है। हालांकि, Freedom Sale के दौरान यह फोन 19,999 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को इसकी कीमत पर सीधे 14,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,900 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत 17,099 रुपये तक रह जाती है। डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत पुराने फोन के बदले 18,100 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।
6.74 इंच की 120Hz डिस्प्ले
Vivo T5 Lite 44W 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
50MP Sony AI कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी के इस फोन में फोटो और वीडियो से जुड़े इस्तेमाल के लिए कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।
6500mAh बैटरी के साथ 44W FlashCharge
फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी शामिल है। यह 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo T5 Lite 44W 5G Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है।