‘आग भी, दिलों की जान भी…’ रणबीर के बाद आलिया भट्ट का Love & War से पहला लुक आउट, रेट्रो अंदाज में छा गईं एक्ट्रेस

0 14

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर के दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद अब मेकर्स ने आलिया भट्ट का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है। पोस्टर में आलिया का ग्लैमरस और रेट्रो अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

कैसा है आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक

मेकर्स की ओर से जारी पोस्टर में आलिया भट्ट कैबरे-स्टाइल लुक में नजर आ रही हैं। वह एक कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने स्लिट स्कर्ट के साथ हेडपीस पहना हुआ है। पोस्टर का बैकग्राउंड भी काफी भव्य है, जिसमें रेट्रो दौर की झलक देखने को मिलती है।

आलिया का यह लुक फिल्म के अब तक सामने आए अंदाज से अलग दिखाई दे रहा है। पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘आग भी, दिलों की जान भी; संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में’। आलिया ने भी पोस्टर साझा करते हुए ‘रीयूनाइटेड’ लिखा है।

रणबीर कपूर के लुक ने भी बटोरी थी सुर्खियां

आलिया से पहले रणबीर कपूर के फिल्म से दो पोस्टर सामने आए थे। इनमें अभिनेता का एक्शन से भरपूर और इंटेंस अंदाज देखने को मिला था। एक पोस्टर में रणबीर कार चलाते नजर आए, जबकि उनके एक हाथ पर खून लगा दिखाई दिया। उनके चेहरे की गंभीरता ने भी ध्यान खींचा। रणबीर के पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा था, ‘वो रुतबा, रुवाब और वो जुनून’।

अब रणबीर और आलिया दोनों के लुक सामने आने के बाद दर्शकों की नजर फिल्म के अगले पोस्टर पर है। फैंस को अब विक्की कौशल के फर्स्ट लुक का इंतजार है।

21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.