गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस, 20 से ज्यादा घायल; दीपावली पर घर लौट रहे थे मजदूर

0 21
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पवांसा के पास यात्रियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में करीब 150 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरियाणा से बिहार जा रहे थे करीब 150 यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस हरियाणा से बिहार के दरभंगा जिले जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर लोग हरियाणा में मजदूरी करते हैं और दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए घर लौट रहे थे। त्योहार पर घर पहुंचने की उम्मीद लगाए यात्रियों के लिए सफर अचानक हादसे में बदल गया।

चालक के नशे में होने का यात्रियों ने लगाया आरोप

हादसे के बाद कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.