गोदावरी नदी में एक ही परिवार के 4 लोगों ने लगाई छलांग, पति और 2 बच्चों की मौत; मछुआरों ने महिला को बचाया

0 21

चिंचिनाडा: आंध्र प्रदेश के चिंचिनाडा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक ही परिवार के चार सदस्यों ने पुल के ऊपर से गोदावरी नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में पति और उनके दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, जबकि 42 वर्षीय महिला को स्थानीय मछुआरों ने किसी तरह सुरक्षित बचा लिया।

सर्च अभियान में मिले तीन शव

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रविवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान नदी से तीन शव बरामद किए गए। वहीं स्थानीय मछुआरों ने एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे हुई थी।

चिंचिनाडा पुल से गोदावरी में लगाई छलांग

पुलिस के अनुसार, परिवार के चारों सदस्यों ने चिंचिनाडा स्थित पुल से गोदावरी नदी में छलांग लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें तीन लोगों के शव बरामद हुए। महिला को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया।

दो मोटरसाइकिलों से हुई परिवार की पहचान

बचाई गई महिला की पहचान 42 वर्षीय नंबूरी पद्मिनी के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए रजोल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल भी मिली हैं। उनके पंजीकरण नंबर के आधार पर परिवार के तनुकू शहर का रहने वाला होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस अब नंबूरी पद्मिनी के अन्य रिश्तेदारों का पता लगाने में जुटी है, जिन्हें घटना की जानकारी दी जा सके।

पति और दो नाबालिग बच्चों की मौत

पुलिस ने मृतकों की पहचान पद्मिनी के 45 वर्षीय पति नंबूरी श्रीनिवास और उनके दो नाबालिग बच्चों के रूप में की है। हालांकि, परिवार ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.