झांसी में शादी के दो महीने बाद पत्नी प्रेमी संग पकड़ी गई, पति ने पुलिस बुलाकर खोला राज; घर में मचा हंगामा

0 31

झांसी: शादी के महज दो महीने बाद पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों कमरे में थे। मामले के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की, जबकि महिला को उसके मायके वालों के साथ भेज दिया गया।

दो महीने पहले हुई थी शादी

मामला झांसी के चिरगांव इलाके का है। तालाबपुरा मोहल्ले के रहने वाले राजेश की शादी 24 जून को दतिया के भाण्डेर क्षेत्र के कद्दौर खिरिया गांव की युवती से हुई थी। बताया गया कि शादी से पहले ही युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। इसी दौरान राजेश की तबीयत खराब रहने लगी और खाना या चाय-दूध लेने के बाद उसे अक्सर नींद आने लगी।

आसपास के लोगों की बात से हुआ शक

पत्नी के व्यवहार को लेकर राजेश को संदेह होने लगा। इसी बीच आसपास के लोगों ने उसे बताया कि एक युवक का उसके घर में आना-जाना है और वह कई बार देर रात भी वहां पहुंचता है। इसके बाद राजेश को पत्नी के प्रेम संबंध का शक और गहरा हो गया।

छत के रास्ते घर में पहुंचा पति

सोमवार रात राजेश का मामा हादसे में घायल हो गया था। वह उसे देखने के लिए घर से चला गया। पत्नी को लगा कि राजेश अब सुबह लौटेगा, जिसके बाद उसने युवक को घर बुला लिया। देर रात राजेश वापस आया और मुख्य दरवाजे के बजाय छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने खिड़की से बेडरूम के अंदर देखा तो पत्नी युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी।

राजेश ने दोनों को देखकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और फिर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

कमरे का दरवाजा खुलते ही मचा हंगामा

पुलिस और लोगों की मौजूदगी में बेडरूम का दरवाजा खोला गया तो अंदर पत्नी और युवक मौजूद थे। दोनों ने खुद को चादर और कंबल से ढक लिया। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। घटना के बाद घर में मौजूद महिलाओं ने भी हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ी महिला

पुलिस ने महिला के मायके वालों को भी मौके पर बुलाया। महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके मायके वालों के साथ भेज दिया, जबकि युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

पुलिस ने क्या बताया

चिरगांव थाना प्रभारी बलिराज शाही के अनुसार, शुरुआती तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पति-पत्नी दोनों एक साथ नहीं रहना चाहते हैं। पति ने पत्नी पर नींद की गोलियां देने और जेवरात गायब करने का आरोप भी लगाया है। महिला ने जेवरात ले जाने से इनकार किया और बताया कि जेवरात उसकी सास के पास हैं। उसने अपने प्रेम संबंध की बात स्वीकार करते हुए युवक के साथ रहने की इच्छा जताई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनने के बाद महिला की इच्छा और उसकी मां की सहमति के आधार पर उसे परिजनों के साथ भेज दिया गया। दोनों पक्षों को पारिवारिक न्यायालय जाने की सलाह दी गई है। युवक के खिलाफ शांति भंग के आरोप में चालान की कार्रवाई की गई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.