दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर; 30 सितंबर तक दावा करने का मौका

दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47 लाख नाम बाहर

0 29

नई दिल्ली: दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) के बाद सोमवार को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई। इस ड्राफ्ट लिस्ट में राजधानी के करीब 1.45 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 47.7 लाख नाम शामिल नहीं हैं। यानी शुरुआती सूची में लगभग हर तीन में से एक मतदाता का नाम नहीं दिख रहा है।

हालांकि, इन नामों का ड्राफ्ट सूची में शामिल न होना अंतिम रूप से नाम हटाए जाने का मतलब नहीं है। चुनाव आयोग ने प्रभावित मतदाताओं को अपना नाम दोबारा शामिल कराने के लिए 30 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दाखिल करने का मौका दिया है। इसके लिए पात्र मतदाता Form 6 और जरूरी सहायक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

क्यों बाहर हुए 47.7 लाख नाम?

SIR के दौरान दिल्ली में घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन और Enumeration Forms जमा करने की प्रक्रिया की गई। अधिकारियों के मुताबिक करीब 97.5 लाख मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त और डिजिटाइज किए गए। वहीं करीब 47.7 लाख मतदाताओं के फॉर्म उपलब्ध नहीं हो सके और उन्हें Absent, Shifted, Dead, Duplicate और Others (ASDDO) जैसी श्रेणियों में रखा गया।

30 सितंबर तक मिलेगा मौका

अगर किसी योग्य मतदाता का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, तो वह 30 सितंबर तक दावा दाखिल कर नाम शामिल कराने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। चुनाव आयोग दावों और आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम सूची तैयार करेगा। दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर 2026 को जारी होने वाली है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.