यूपी में ठंड बढ़ने के संकेत, कोहरे के साथ गिरेगा रात का पारा; जानें 18 से 21 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

0 28
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने वाला है। नवंबर का आधा महीना बीतने के साथ ही सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी है। अब आने वाले दिनों में कोहरे का असर भी बढ़ सकता है और रात के तापमान में गिरावट से सर्दी तेज होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता जाएगा।

अभी दिन में धूप निकलने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम ठंडी हवाएं परेशानी बढ़ा रही हैं। रात के तापमान में गिरावट के कारण लोग कंबल और रजाई का इस्तेमाल करने लगे हैं। सुबह टहलने निकलने वालों और शाम को घर लौटने वाले लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है।

18 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बुधवार 18 नवंबर को प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह आसमान में हल्की धुंध छाई रही। करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण ठंडक महसूस हुई। दिन में धूप निकलने की संभावना है।

अगले पांच दिनों में गिरेगा रात का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, इस दौरान धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी और कोहरे का प्रभाव भी बढ़ सकता है।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ इसके 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा।

गुरुवार 19 नवंबर को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

गर्म कपड़ों की दुकानों पर बढ़ी भीड़

ठंड बढ़ने के संकेत मिलते ही बाजारों में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। जैकेट, स्वेटर और शॉल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है।

बदलते मौसम को देखते हुए चिकित्सकों ने भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड के कारण सर्दी-खांसी और वायरल बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी गई है।

फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.