‘रामायणम्’ की कमाई ने बढ़ाई ‘धुरंधर 2’ की टेंशन! 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बरसे करोड़ों, रिकॉर्ड तोड़ने से अब कितनी दूर?

0 29

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम्’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 15 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है। गुरुवार को वर्किंग डे होने के बावजूद इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 19 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गई है।

फिल्म ने 15वें दिन दुनियाभर में कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल कलेक्शन कहां पहुंचा है, आइए जानते हैं।

15वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में जोड़े 28 करोड़ से ज्यादा

रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 155 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। रिलीज के पहले सप्ताह में ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया था। अब 15 दिनों में फिल्म 1,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायणम्’ ने गुरुवार को दुनियाभर में करीब 28.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन बढ़कर 1,547.15 करोड़ रुपये हो गया है।

‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए इतने करोड़

‘रामायणम्’ अब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ने की दौड़ में है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रणबीर कपूर की फिल्म को अभी करीब 305 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन

‘रामायणम्’ को भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 863.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ओवरसीज मार्केट से इसने करीब 515 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नॉर्थ अमेरिका और कनाडा में फिल्म की कमाई 235 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। वहीं, गल्फ देशों से करीब 50.76 करोड़ रुपये और ऑस्ट्रेलिया से 39.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। ब्रिटेन में भी फिल्म ने लगभग 50.76 करोड़ रुपये कमाए हैं। थाईलैंड, नेपाल और मलेशिया में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.