अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाएगा सरयू घाट, दसवें दीपोत्सव की तैयारियां शुरू; भूमि पूजन संपन्न

0 12

अयोध्या: रामनगरी में दसवें दीपोत्सव की तैयारियों का शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और स्वयंसेवकों के साथ भूमि पूजन किया। इसके बाद मां सरयू का पूजन कर दीपोत्सव के सफल आयोजन की कामना की गई।

सरयू तट पर जलाए जाएंगे 30 लाख दीप

इस बार दीपोत्सव में सरयू तट पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए अवध विश्वविद्यालय के करीब 35 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे। विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपने ही बनाए विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती

नौवें दीपोत्सव में 26 लाख 17 हजार 215 से अधिक दीप जलाकर कीर्तिमान स्थापित किया गया था। अब दसवें दीपोत्सव में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य है। भूमि पूजन के साथ ही आयोजन की तैयारियों में तेजी आ गई है। सरयू घाट को लाखों दीयों से रोशन करने के लिए विश्वविद्यालय और स्वयंसेवक मिलकर काम करेंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.