ईंधन कम होने पर वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, 175 यात्रियों को होटल में ठहराया गया

0 20

लखनऊ: भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान को ईंधन कम होने की सूचना के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। विमान शुक्रवार रात लखनऊ पहुंचा, जहां उसमें सवार 175 यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई। विमान शनिवार सुबह यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गया।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2452 भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही थी। उड़ान के दौरान पायलट-इन-कमांड ने न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल की स्थिति की जानकारी दी, जिसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया।

रात 9:10 बजे लखनऊ पहुंचा विमान

इंडिगो का विमान शुक्रवार रात करीब 9:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। विमान में कुल 175 यात्री सवार थे। यात्रियों को रात में लखनऊ के होटलों में ठहराया गया, ताकि आगे की यात्रा की व्यवस्था की जा सके।

सुबह 9 बजे वाराणसी के लिए रवाना हुई उड़ान

संशोधित परिचालन योजना के तहत इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2452 को 6E 9071 के रूप में संचालित किया गया। यह विमान शनिवार सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए रवाना हो गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.