‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

0 29

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों ने इस पर्व को सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक बताते हुए लोगों से सत्य, न्याय, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की अपील की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों को नैतिक मूल्यों को अपनाने और सदाचार के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

सीएम योगी बोले- भगवान श्रीराम का जीवन देता है मर्यादा और न्याय की सीख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देने वाला पर्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, न्याय, त्याग और लोककल्याण के आदर्शों से प्रेरित करता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में सत्य, न्याय और धर्म के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने और समाज तथा राष्ट्र के हित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए अहंकार और नकारात्मकता का त्याग करने तथा सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाला पावन पर्व है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति और मंगल की कामना की।

पंकज चौधरी ने कहा- अंत में सत्य और धर्म की ही होती है जीत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्याय और अधर्म चाहे कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों, अंत में विजय सत्य और धर्म की ही होती है।

वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने विजयादशमी को आत्ममंथन का अवसर बताया। उन्होंने लोगों से अहंकार, द्वेष और नकारात्मकता छोड़ने तथा समाज में सद्भाव और समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.