‘रोशन’ बनकर हिंदू युवती से दोस्ती, 5 स्टार होटल के कमरे में मुस्लिम युवक के मिलने पर हंगामा; पुलिस ने शुरू की जांच

0 99

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के एक होटल में 5 सितंबर को हिंदू महिला के साथ कमरे में मिले एक मुस्लिम युवक को लेकर विवाद खड़ा हो गया। राष्ट्रीय हिंदू परिषद और श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और युवक को पकड़कर विजय नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू कार्यकर्ताओं ने युवक पर अपनी पहचान छिपाकर महिला से दोस्ती करने का आरोप लगाया है।

हिंदू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि माणिकबाग निवासी अहद लकड़िया मोमोज की दुकान चलाता है और दुकान पर आने वाली हिंदू महिलाओं व लड़कियों से उनकी इंस्टाग्राम आईडी लेता था। आरोप है कि उसने महिला से दोस्ती के दौरान अपना नाम रोशन बताया और अपनी पहचान छिपाई। इसके बाद वह महिला को होटल के कमरे में लेकर पहुंचा।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता होटल पहुंचे

मामले की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय हिंदू परिषद और श्री राजपूत करणी सेना के सदस्य होटल पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसे विजय नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस दोनों पक्षों से कर रही पूछताछ

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, पुलिस को अशोक कॉलोनी इलाके में कुछ लोगों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अशोक नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसकी पहचान अशोक कॉलोनी निवासी के तौर पर बताई गई है।

पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। युवक पर पहचान छिपाने समेत लगाए गए अन्य आरोपों की भी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.