22वें दिन भी ‘रामायणम्’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 1777 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 1800 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर
विदेशों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन
रामायणम् को भारतीय बाजार के साथ-साथ विदेशी सिनेमाघरों में भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया के कई देशों में मजबूत कमाई की है। ओवरसीज बाजार में फिल्म का प्रदर्शन लगातार बेहतर बना हुआ है।
अमेरिका में फिल्म ने लगभग 266.09 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि यूनाइटेड किंगडम में इसकी कमाई करीब 55 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। इसके अलावा यूएई में 46 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 43 करोड़, थाईलैंड में 16 करोड़, मलेशिया में 14.5 करोड़, नेपाल में 12.7 करोड़ और इंडोनेशिया में 10.2 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
नीदरलैंड में फिल्म ने करीब 5.2 करोड़ रुपये और कंबोडिया में लगभग 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह 22 दिनों में फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन करीब 592 करोड़ रुपये हो गया है।
1800 करोड़ के आंकड़े को छूने के करीब
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् अब एक नए मुकाम की ओर बढ़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 दिनों तक फिल्म का वैश्विक कलेक्शन करीब 1755 करोड़ रुपये था। गुरुवार को 22वें दिन फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 22 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कारोबार 1777 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
फिल्म को अब 1800 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने के लिए करीब 23 करोड़ रुपये और जुटाने होंगे। वहीं, धुरंधर 2 के वैश्विक रिकॉर्ड को पार करने के लिए अभी लगभग 75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की जरूरत बताई जा रही है।
भारत में भी जारी है कमाई का सिलसिला
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी रामायणम् का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन अब 992.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। गुरुवार को 22वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 9.65 करोड़ रुपये की कमाई की।
रामायणम् का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1777 करोड़ रुपये
-
ओवरसीज कलेक्शन: 592 करोड़ रुपये
-
22वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 22 करोड़ रुपये
-
इंडिया नेट कलेक्शन: 992.10 करोड़ रुपये
-
22वें दिन का भारत नेट कलेक्शन: 9.65 करोड़ रुपये