दक्षिण अफ्रीका के समुद्री तट पर दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 22 लोगों की मौत

0 317

अंटानानारिवो: साउथ अफ्रीका के मेडागास्कर में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल मेडागास्कर के समुद्री तट पर एक नाव पलटने से 22 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि साउथ अफ्रीका में मेडास्कर के समुद्री तट पर प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। मेडागास्कर के बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा रविवार की शाम को इसकी पुष्टि की गई।

दुर्घटनाग्रस्त नाव में सवार थे 47 लोग
मैरीटाइम एंड रिवर पोर्ट एजेंसी के एक बयान के मुताबिक प्रवासियों को लेकर जा रही एक एक नाव मेडागास्कर के समुद्री तट पर पलट गई। इस नाव में 47 लोग सवार थे। अधिकारियों की माने तो 23 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग लापता हैं जिनकी खोज की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि नाव फ्रांस के मयोटे द्वीप जा रही थी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.