हिमस्खलन हादसे में अब तक 26 शव बरामद, 3 की खोजबीन अब भी जारी

0 610

उत्तरकाशी । एवलांच हादसे में अब तक 26 शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें से 4 शवों को घटनास्थल से हर्षिल आर्मी हेलीपैड पहुंचाया गया, वहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें उत्तरकाशी जिला अस्पताल ला दिया गया है। द्रोपदी का डंडा रेस्क्यू के लिए 2 चीता हेलीकॉप्टरों ने रेस्क्यू के लिये उड़ान भरी।

हेलीकॉप्टर द्वारा 4 शवों को मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया गया। लेकिन, खराब मौसम होने के ²ष्टिगत उक्त शवों को हर्षित हेलीपैड पर उतारा गया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य रविवार को राणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे।

मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। एडवांस बेस कैंप में तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा 4 तारीख को 4 शव, 6 तारीख को 17 और आज अभी तक 7 शवो को निकाल लिया गया है। बाकी लापता 3 की खोज बीन की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.