आसरा योजना में खुशियों की लॉटरी, 30 शहरी गरीबों को मिला पक्का मकान

पारदर्शी प्रक्रिया से आवंटित हुए पक्के मकान, लाभार्थियों ने जताया आभार

0 670

गौतमबुद्धनगर: गौतमबुद्धनगर में 13 अगस्त को 30 शहरी गरीब परिवारों का सपना सच हुआ. जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की “आसरा योजना” के तहत लकी ड्रॉ से पक्के मकानों का आवंटन किया गया.इस कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सूरजपुर के सभागार में आयोजित किया गया…इसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने की। लकी ड्रॉ की शुरुआत उन्होंने एक लाभार्थी के नाम और फ्लैट नंबर की घोषणा से की, जिसके बाद अपर जिलाधिकारी न्यायिक भैरपाल सिंह और डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय ने भी आवंटन की घोषणा की।
बता दें कुल 31 पात्र लाभार्थियों में से 30 को मकान मिले और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ जनता के सामने हुई। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को आवंटन पत्र भी सौंपे गए।

इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों ने आवास आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार, सिटी मिशन मैनेजर शीला कुमारी एवं संबंधित अधिकारीगण सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.