मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख 5 लड़कों ने अपनी ही क्लासमेट संग किया दुष्कर्म

0 113

हैदराबाद: पुलिस ने 17 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उसके साथ पढ़ने वाले पांच लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बारे में पुलिस ने ही बीते मंगलवार को जानकारी दी है। जी दरअसल जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, ‘आरोपी लड़के 10वीं और 9वीं कक्षा के छात्र हैं, जिन्होंने अपनी एक सहपाठी (पीड़ित लड़की) का यौन उत्पीड़न किया और इस कृत्य को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। आरोपी लड़के और पीड़िता दोस्त हैं।’

इस मामले के बारे में राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि, ‘लड़के स्कूल के समय के बाद अपने इलाके के बाहरी इलाके में घूमते थे और अपने मोबाइल फोन में कथित तौर पर अश्लील वीडियो देखते थे। इसी के साथ पुलिस ने बताया कि इस साल अगस्त में आरोपी पीड़िता के परिवार के सदस्यों की गैर-मौजूदगी में उसके घर गए। उसके बाद सभी ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में पुलिस का कहना है उनमें से एक ने मोबाइल फोन में यौन उत्पीड़न की वीडियो रिकॉर्डिंग की। उसके बाद 10 दिन बाद फिर दो लड़के गए और लड़की का यौन शोषण किया और फिर से इस घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

इस मामले में आगे पुलिस ने बताया कि छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पीड़िता ने परिजन को आपबीती सुनाई, जिन्होंने हयातनगर पुलिस थाने में आरोपी लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज पांचों को गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.