अमेरिका हटा पीछे तो यूक्रेन के सपोर्ट में खड़ा हुआ ब्रिटेन! 580 मिलियन डॉलर की मदद का किया ऐलान

0 295

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत से पहले कई यूरोपीय देश यूक्रेन को मजबूत करने में लगे हैं. ब्रिटेन ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को कहा कि यूक्रेन को 450 मिलियन पाउंड (580 मिलियन डॉलर) की सैन्य सहायता मिलने वाली है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा, “ब्रिटेन यूक्रेन के लिए अपने 4.5 बिलियन पाउंड के सैन्य सहायता पैकेज के तहत इस साल 350 मिलियन पाउंड की धनराशि प्रदान करने वाला है. इसके अलावा इस सैन्य सहायता पैकेज में नॉर्वे की ओर से भी अतिरिक्त योगदान किया जाएगा.”

यूक्रेन के लिए 580 मिलियन डॉलर की यह फंडिंग ब्रुसेल्स में जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली की अध्यक्षता में हुई यूक्रेन डिफेंस कॉन्टैक्ट ग्रुप की बैठक के बाद हुई है. इस बैठक में नाटो और यूक्रेन के सहयोग करने वाले कई देश शामिल थे. इस बड़ी सैन्य सहायता के तहत यूक्रेन को वाहनों और रडार सिस्टम, एंटी-टैंक माइन्स और हजारों की संख्या में ड्रोन्स जैसे उपकरणों की मरम्मत और मेंटेनेंस किया जाएगा. ब्रिटिश रक्षामंत्री ने इस बैठक में कहा कि यूक्रेन डिफेंस कॉन्टैक्ट ग्रुप का काम यूक्रेन में स्थिति को मजबूत करने और इस घातक युद्ध को खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मजबूर करना है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.