पटाखा फैक्ट्री में भायानक विस्फोट, पूरी बिल्डिंग हुई ध्वस्त, कई लोगों के चीथड़े उड़ने की खबर

0 420

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। अब तक की आई जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है।

विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री ढह गई। आशंका है कि फैक्ट्री के मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

आपको बता दें, पटाखा फैक्ट्री निहाल खेड़ी इलाके में है। खबर है कि फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर कुछ लोग मौजूद थे, जो इस हादसे का शिकार हो गए हैं। इस धमाके में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीर शेयर की जा रही है। यह विस्फोट इनतना भयंकर था कि तस्वीरों में साफ तौर पर शरीर के चीथड़े पड़े दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई की इस भयंकर विस्फोट में अब तक कितने लोगों की मौत हुई है। इस बात की जांच की जा रही है कि फैक्ट्री के अंदर किस तरह का बारूद था, जिससे इतना बड़ा धमाका हुआ। हादसे के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.