आंधी, बारिश और वज्रपात ने मचाई जबरदस्त तबाही, 4 की जान गई… किसानों को हुआ भारी नुकसान

0 261

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान धूल भरी आंधी,बारिश और वज्रपात से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई जबकि फसलों में व्यापक नुकसान पहुंचा है। औरैया,अलीगढ़ और बहराइच में वर्षा जनित हादसों में 4 लोगों की मौत की सूचना है वहीं कई क्षेत्रों में आंधी पानी ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बहराइच में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत हो गई जबकि अलीगढ़ में पेड़ गिरने से किसान की मौत हुई। औरैया में दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

CM योगी ने दिए राहत कार्य तेp करने के निर्देश, प्रभावितों को तुरंत मदद पहुंचाने का आदेश
मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के मद्देनजर सम्बन्धित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नजर रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

फसल नुकसान का तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारी सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.