DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा पदक, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

0 388

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने रक्षा अलंकरण समारोह (Defense Investiture Ceremony) 2025 (द्वितीय चरण) के दौरान डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई (DGMO Lieutenant General Rajiv Ghai) को उत्तम युद्ध सेवा पदक (Uttam Yudh Seva Medal) से सम्मानित किया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई काफी चर्चा में रहे थे। ऑपरेशन से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे मीडिया से मुखातिब हुए थे। इस दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रणनीति, लक्ष्यों और परिणामों के बारे में विस्तार से बताया था।

दरअसल, राष्ट्रपति ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह 2025 (दूसरे चरण) के दौरान सशस्त्र बलों, भारतीय तट रक्षक और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों को 92 विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए। विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति असाधारण प्रदर्शन के लिए 30 परम विशिष्ट सेवा मेडल, पांच उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 57 अति विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.