रिश्ता खत्म करने से बौखलाया प्रेमी, नंबर ब्लॉक करने पर की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

0 233

The Young Man Killed His Girlfriend: गुजरात के कच्छ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक युवक ने बेरहमी से गला काटकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, लड़की ने युवक से रिश्ता खत्म कर दिया था। साथ ही उसका नबंर भी ब्लॉक कर दिया था। इस बात से नाराज युवक खौफनाक कदम उठाया है। मामले की जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना गुरूवार रात की है। पुलिस ने उसी रात कच्छ के आदिपुर कस्बे के निवासी मोहित सिद्धपारा (22) नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक आर डी जडेजा ने बताया कि पीड़िता साक्षी खानिया की शुक्रवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मोहित ने भुज में एयरपोर्ट रोड स्थित अपने कॉलेज के बाहर साक्षी का गला काट दिया, क्योंकि साक्षी ने उससे दोबारा संपर्क न करने को कहा था।

युवत और युवती पड़ोसी थे
पुलिस उपाधीक्षक आर डी जडेजा ने जानकारी दी कि, “साक्षी और मोहित आदिपुर में पड़ोसी थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। गुरूवार को जब साक्षी अपने कॉलेज जाने के लिए भुज आई थी, तो मोहित ने उसे फोन किया और किसी कारण से आदिपुर वापस आने को कहा। हालांकि, साक्षी ने मना कर दिया और उससे कहा कि वह उसे फिर कभी फोन न करे।”

मां की सलाह पर लड़की ने किया था नंबर ब्लॉक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब साक्षी ने अपनी मां को मोहित के कॉल के बारे में बताया, तो उन्होंने उसे मोहित का नंबर ब्लॉक करने की सलाह दी, और उसने ऐसा ही किया। पुलिस ने बताया, “उसके इस कदम से परेशान और गुस्से में, मोहित भुज स्थित उसके कॉलेज गया और नंबर ब्लॉक करने के लिए उससे पूछताछ की। जब साक्षी ने उससे कहा कि वह अब उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती, तो मोहित गुस्से में आ गया और उसने चाकू से उसका गला काट दिया और मौके से फरार हो गया।” जडेजा ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया, “सुबह युवती की मौत हो जाने के बाद, अब आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.