झारखंड राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को बड़ी सौगात दी। उन्होंने रांची जिले के लिए 560 करोड़ रुपए से अधिक की करीब 44 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें 138.74 करोड़ रुपए की 21 योजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया। साथ ही करीब 430 करोड़ की 23 योजनाओं का उद्धाटन किया। ये सभी योजनाएं सड़क निर्माण, शहर का सौंदर्यीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, कल्याण एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिन योजनाओं का उद्धाटन किया है, उसमें सबसे प्रमुख मेन रोड स्थित रतन टॉकीज से न्यूक्लियस मॉल, कर्बला चौक होते हुए सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार करना शामिल है। इस कार्य को पूरा करने के लिए करीब 18.21 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इस कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
इसके अलावा रांची स्मार्ट सिटी में रिक्रिएशन और सामुदायिक एवं इको पार्क, हवाई अड्डा से हिनू चौक, आईआईटी एवं राजकीय बस स्टैंड का पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं, हरमू एवं सहजानंद चौक के गोलंबर के हार्डस्केप एवं सॉफ्टस्कैप के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
ये हैं प्रमुख 23 योजनाएं, जिनका उद्घाटन किया गया
● रतन टॉकीज से न्यूक्लियस मॉल वाया कर्बला चौक का राइडिंग क्वालिटी में सुधार 18.21 करोड़ से
● जोन्हा बाईपास का राइडिंग क्वालिटी में सुधार 0.56 करोड़ से
● कोर कैपिटल एरिया साइट 1 एचईसी में आवासीय परिसर का निर्माण 303.88 करोड़ से

● दशम फॉल में थाना भवन 2.24 करोड़ से, रांची में महिला बैरक का निर्माण 1.25 करोड़ रुपए से
● कांके स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में स्मार्ट ओपी भवन का निर्माण 1.43 करोड़, हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन भवन निर्माण 2.65 करोड़
● बुढ़मू में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल का निर्माण 12.24 करोड़ से
● कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का सुदृढ़ीकरण 5.53 करोड़ रुपए से होगा