Republic Day Parade 2026: संजय लीला भंसाली रचेंगे इतिहास, पहली बार इंडियन सिनेमा की झांकी निकलेगी

0 1,622

नई दिल्ली। 77 साल में जो नहीं हुआ, अब वो होने जा रहा है। इस साल Republic Day Parade 2026 में इंडियन सिनेमा इतिहास रचने जा रहा है और यह काम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के हाथ होने वाला है। पहली बार परेड में इंडियन सिनेमा की झांकी निकलेगी, जिसे भंसाली पेश करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस झांकी के लिए भंसाली के साथ मिलकर योजना बनाई है।

राष्ट्रीय मंच पर भंसाली को मिली बड़ी जिम्मेदारी
26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर संजय लीला भंसाली इंडियन सिनेमा की झांकी पेश करेंगे। यह सम्मान इंडियन सिनेमा के लिए ऐतिहासिक है और पहली बार फिल्मी दुनिया का इतना बड़ा चेहरा राष्ट्रीय मंच पर इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करेगा। यह पल केवल भंसाली के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व का क्षण है।

7 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके भंसाली
संजय लीला भंसाली केवल डायरेक्टर नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर, एडिटर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उन्हें अपनी फिल्मों के लिए 7 नेशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। देवदास, ब्लैक, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला है। भंसाली को ऐतिहासिक कहानियों को पर्दे पर जीवंत रूप देने, शानदार सेट और बेहतरीन निर्देशन के लिए जाना जाता है। इंडस्ट्री में उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’ से पहचान मिली।

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्में
भंसाली फिलहाल सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का निर्देशन भी कर रहे हैं। ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी, जबकि ‘लव एंड वॉर’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.