UP Weather Today: लखनऊ-पश्चिमी जिलों में आज और कल छिटपुट बारिश, गोरखपुर में घना कोहरा

0 249

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव शनिवार को भी जारी रहा। राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग पांच डिग्री कम है, जबकि रात का पारा 8.8 डिग्री तक गिर गया। सुबह ठंडी हवा और गलन का अहसास लोगों ने महसूस किया।

पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से लखनऊ और आसपास के पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार हैं। सोमवार और मंगलवार को पूर्वी यूपी के जिलों में भी इसका असर दिखाई देगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को बरेली, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और आजमगढ़ में घना कोहरा छाया, जिससे दृश्यता बहुत कम हो गई।

दृश्यता और न्यूनतम तापमान
मेरठ में दृश्यता 10 मीटर, बरेली और बलिया में 20 मीटर, हमीरपुर में 40 मीटर और लखनऊ में 50 मीटर रही। प्रदेश में सबसे ठंडा हरदोई रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार तक प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। चार फरवरी से तापमान में गिरावट फिर से आने की संभावना है। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में रविवार को शीत दिवस रहने की संभावना है।

घना कोहरा अलर्ट जारी
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। प्रशासन और सड़क सुरक्षा विभाग ने लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.