रणबीर कपूर की ‘Animal Park’ होगा और भी खतरनाक, शूटिंग और कहानी का बड़ा अपडेट सामने आया

0 58

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार वापसी के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब एक बार फिर अपने रॉ और क्रूर अवतार में पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘Animal’ ने रणबीर की रोमांटिक इमेज से हटकर उनके एक्शन और इंटेंस किरदार को दर्शकों के सामने पेश किया था। फिल्म की सफलता के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सिर्फ एक झलक के साथ संकेत दिया था कि उनकी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘Animal Park’ आने वाली है।

दो साल बाद, रणबीर कपूर की फिल्म ‘Animal’ अब जापान में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर ने फिल्म ‘Animal Park’ के अपडेट्स साझा किए, जिसमें शूटिंग की डेट और कहानी के मोड़ को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

‘Animal Park’ की शूटिंग कब शुरू होगी?
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस एक्शन से भरपूर फिल्म का इंतजार दर्शकों को थोड़ा और करना होगा। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप ने बताया, “मेरी मौजूदा फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही ‘Animal Park’ की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म में कई ‘एनिमल’ होंगे और यह कहानी दो भाइयों के बीच की वॉर पर आधारित है, जो एक जैसे दिखते हैं। यही कारण है कि फिल्म का नाम ‘Animal Park’ रखा गया है। हमारा प्लान है कि मिड 2027 में शूटिंग शुरू करेंगे।”

रणबीर कपूर तैयार हैं डबल रोल के लिए
रणबीर कपूर ने भी फिल्म की प्रगति पर अपडेट देते हुए कहा, “संदीप के साथ फिर से सेट पर लौटकर इस किरदार को निभाने का इंतजार मैं और ज्यादा नहीं कर सकता। इस फिल्म में मुझे एक और किरदार निभाना है, क्योंकि यह स्टोरी की कंटीन्यूटी है। जब हम ‘Animal’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी संदीप के दिमाग में इसका दूसरा पार्ट बनाने का ख्याल था।”

रणबीर ने अपने क्रिएटिव सहयोग के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “एक्टर के रूप में यह मेरे लिए बेहद एक्साइटिंग और प्रेरणादायक है। संदीप और मैं महीनों और हफ्तों से आइडियाज शेयर कर रहे हैं। मैं रणविजय और अजीज के किरदार निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

जापान में ‘Animal’ कब होगी रिलीज?
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘Animal’ जापान में 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है। जापान में प्रीमियर रणबीर के लिए बेहद इमोशनल और गर्व का पल है। उनके दादा राज कपूर की जापान में एक बड़ी फैन फॉलोइंग रही है और आज भी जापानी दर्शक उन्हें फिल्मों ‘Awaara’ और ‘Shree 420’ के लिए याद करते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.