‘मुझे उसके साथ बिताए हर मिनट पर पछतावा’, जेफरी एपस्टीन मामले में बिल गेट्स ने तोड़ी चुप्पी

0 324

नई दिल्ली। एपस्टीन फाइल्स से जुड़े आरोपों के बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए नए दस्तावेज और ईमेल विवादों के बीच बिल गेट्स ने खेद व्यक्त किया और कहा कि वह पूरी तरह इस मामले को लेकर जिम्मेदार नहीं हैं।

अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों और ईमेल में दावा किया गया था कि बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाए थे, जिसके कारण उन्हें यौन संक्रमण (STD) हुआ।

बिल गेट्स की सफाई
इन आरोपों के बाद बिल गेट्स ने ऑस्ट्रेलिया के चैनल नाइन न्यूज (Channel 9 News) को दिए इंटरव्यू में कहा, “जेफ्री एपस्टीन ने खुद को एक ईमेल लिखा था, जिसे कभी भेजा नहीं गया। वह ईमेल झूठा है। मुझे नहीं पता कि उसके पीछे उसकी क्या सोच थी। उसके साथ बिताए हर मिनट पर मुझे पछतावा है और मैं माफी मांगता हूं कि मैंने उसके साथ समय बिताया।”

2019 में जेल में बंद यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की आत्महत्या से संबंधित लाखों पन्नों का नया दस्तावेज अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा हाल ही में जारी किया गया है। इन दस्तावेजों में बिल गेट्स सहित कई हस्तियों का नाम शामिल है।

फंसाने और बदनाम करने के लिए
बिल गेट्स के नाम सामने आने के बाद उनके प्रवक्ता ने कहा, “ये दस्तावेज केवल एपस्टीन की निराशा को दर्शाते हैं कि गेट्स के साथ उनका कोई स्थायी संबंध नहीं था और वह उन्हें फंसाने और बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते थे।”

बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने भी इन ईमेल्स पर प्रतिक्रिया दी और इन्हें ‘बेहद दिल तोड़ने वाला’ बताया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के लीक होने से उनके वैवाहिक जीवन के कुछ दर्दनाक पल याद आ गए। मेलिंडा फ्रेंच ने कहा, “जब भी उन विवरणों का जिक्र होता है, तो मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत मुश्किल होती है।”

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.