उत्तर प्रदेश बनेगा हाई-टेक ड्रोन हब, जर्मनी में निवेशकों से किए गए कई समझौते

0 27

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी दौरे के दौरान वैश्विक निवेशकों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं और राज्य में हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग व ड्रोन हब स्थापित करने की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से भारत का वैश्विक स्तर पर भरोसा और मान बढ़ा है।

फुजीकुरा लिमिटेड में निवेश की योजना
उपमुख्यमंत्री ने फुजीकुरा लिमिटेड के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से उन्नत सेंसर प्रौद्योगिकी, स्मार्ट अवसंरचना और स्वायत्त प्लेटफार्म जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर संवाद किया। कंपनी ने उत्तर प्रदेश में प्रोटोटाइपिंग और उन्नत विनिर्माण इकाई स्थापित करने, स्मार्ट सेंसर व इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के निर्माण और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में सहभागिता की संभावना जताई।

क्वांटम सिस्टम जीएमबीएच के साथ ड्रोन हब की तैयारी
मौर्य ने जर्मनी की अग्रणी ड्रोन निर्माता कंपनी क्वांटम सिस्टम जीएमबीएच के प्रतिनिधियों से बैठक कर राज्य को हाई-टेक ड्रोन हब बनाने के अवसरों पर चर्चा की। बैठक में तकनीक हस्तांतरण, निवेश मॉडल, उन्नत ड्रोन विनिर्माण केंद्र, रक्षा एवं नागरिक उपयोग के लिए अत्याधुनिक प्रणाली और कौशल विकास पर सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

टेलीफोनिका ओ2 और हेंसो लिमिटेड के साथ डिजिटल निवेश
दूरसंचार, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और रक्षा क्षेत्र में निवेश एवं साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए टेलीफोनिका ओ2 और हेंसो लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक हुई। निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में पारदर्शी औद्योगिक नीतियों, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे नेटवर्क को आदर्श निवेश वातावरण बताया।

रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का दौरा
उपमुख्यमंत्री और आईटी मंत्री सुनील शर्मा ने न्यूरेमबर्ग स्थित रेलवन जीएमबीएच के अत्याधुनिक संयंत्र का दौरा कर रेल ट्रैक और कंक्रीट स्लीपरों के उत्पादन की तकनीक का अवलोकन किया। राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने संभावित तकनीकी सहयोग और निवेश अवसरों पर चर्चा की।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.