‘मेरे लिए मर तो सकते हो…’ प्रेमिका के ताने के बाद युवक ने लगाई फांसी, भागलपुर में सनसनी

0 26

भागलपुर। जिले के बाइपास थाना क्षेत्र के खीरी बांध गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान मो. अजीम (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी चल रही थी और युवक के परिवार वाले भी इस रिश्ते के लिए तैयार थे।

शादी को लेकर हुआ विवाद

परिजनों के अनुसार युवती युवक पर तुरंत शादी करने का दबाव बना रही थी। युवक ने उससे कहा कि वह ईद के बाद शादी करेगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवती ने युवक से कहा कि अगर अभी शादी नहीं कर सकते तो मरकर दिखाओ।

बताया जा रहा है कि इस बात से आहत होकर युवक ने घर में ही गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम

घटना की सूचना मिलते ही बाइपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए।

परिजनों के आवेदन का इंतजार

थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.