बिहार में BMSICL के डीजीएम के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी

0 137

पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही गुरुवार को उनके पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

जांच एजेंसी ने पंकज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में धारा 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत कांड संख्या 10/2026 दर्ज की गई है।

11 साल की सेवा के दौरान जुटाई लाखों की अवैध संपत्ति

विशेष निगरानी इकाई की जांच के अनुसार पंकज कुमार ने बिहार सरकार में लोक सेवक के रूप में विभिन्न पदों पर लगभग 11 वर्षों तक सेवा के दौरान अपने ज्ञात वैध आय स्रोतों से अधिक करीब 96 लाख 46 हजार 666 रुपये की संपत्ति अर्जित की है। जांच में इस संपत्ति को आय से अधिक माना गया है।

पटना में कार्यालय और आवास पर एक साथ छापेमारी

इस मामले में विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर गुरुवार को आरोपी के पटना स्थित कार्यालय और आवासीय परिसरों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। निगरानी की टीम दोनों जगहों पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

दस्तावेजों की जांच के बाद आगे होगी कार्रवाई

तलाशी अभियान के दौरान बरामद होने वाले दस्तावेज, नकदी और अन्य संपत्ति से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसी का कहना है कि छापेमारी में मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की दिशा और आगे तय होगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.