गर्मियों में स्किन की करें विशेष देखभाल, इन टिप्‍स की मदद से मिलेगा चमकता चेहरा

0 18

नई दिल्‍ली : गर्मियों में स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है. ये ऐसा मौसम है जिसमें स्किन को सबसे ज्यादा धूप और धूल का सामना करना पड़ता है और पसीना भी इसमें पूरा योगदान देता है. ऐसे में स्किन (Skin) का और बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहिए. गर्मियों में चेहरे की नमी और निखार बरकरार रखने के लिए आप चेहरा धोने से जुड़ी कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये टिप्स आपकी परेशानी को बिना किसी भारी मेहनत के ही दूर कर देंगे.

गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है जिस कारण अक्सर लोग फेस वॉश से हर थोड़ी देर में मुंह धोने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. बार-बार फेस वॉश(face wash) से चेहरा धोने से चेहरा और ज्यादा ऑयली होता है क्योंकि जितनी बार चेहरा धुलता है स्किन उतना ही सीबम बनाती है. सीबम चेहरे पर ऑयल प्रोड्यूस करता है. सादे पानी से दिन में दो-तीन बार चेहरा धोना ठीक है लेकिन फेस वॉश से नहीं.

फेस वॉश के बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना ना भूलें. ये दोनों ही चीजें स्किन के पोषण के लिए बेहद जरूरी हैं. चाहे आपको दिनभर ऑफिस के अंदर ही बैठना पड़े लेकिन तब भी सनस्क्रीन लगाना ना छोड़ें.

पसीने से दूरी
पसीने वाले हाथ बार-बार चेहरे पर ना लगाएं. इससे चेहरे पर इर्रिटेशन होने लगती है. ऐसे में दाने निकलने की संभावना बढ़ जाती है.

रात में नमी
रात के समय अपनी स्किन को अच्छे से धोकर मॉइश्चराइजर लगाकर ही सोएं. ये आपकी त्वचा की नमी को शुष्क रातों में भी बरकरार रखेगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.