उत्तराखंड बनेगा फ्रूड़ ग्रेन एटीएम शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य, फ्री राशन के लिए अब नहीं लगाने होंगे दुकानों के चक्कर

0 607

देहरादून: उत्तराखंड खाद्य विभाग जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रहा है। जिस प्रकार आम व्यक्ति एटीएम मशीन से अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालते हैं, अब उसी तर्ज पर उत्तराखंड में आम जनता अनाज भी ले सकती है। यह जानकारी खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने दी है

खाद्य मंत्री आर्या ने कहा कि विश्व खाद्य योजना के खास योजना के तहत राज्य में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। मंत्री ने बताया कि विश्व खाद्य योजना के तहत इस संबंध में हमे मंजूरी भी मिल चुकी है।

बता दें कि वर्तमान में फूड ग्रेन एटीएम की योजना सिर्फ उड़ीसा और हरियाणा राज्य में चल रही है लेकिन अब उत्तराखंड देश का ऐसा करने वाला देश का तीसरा राज्य होगा।

खाद्य मंत्री आर्या ने बताया कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करेगा। साथ ही इस पर भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी। राशन कार्डधारक यहां आकर एटीएम मशीन की तर्ज पर गेहूं, चावल व दाल निकाल सकेंगे। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.