नागपुर में SRPF जवान की निर्मम हत्या, नाबालिग बेटी के प्रेमी और परिवार ने किया हमला

0 66

नागपुर के एमआईडीसी क्षेत्र के मातोश्री नगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। SRPF जवान पंकज रणजीत सिंह ठाकुर की हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने आए उनके साले अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

जवान की हत्या का कारण:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब पंकज ठाकुर ने अपनी नाबालिग बेटी को परेशान करने वाले आरोपी को फटकार लगाई। आरोपी आकाश मंडल, जो डिलीवरी बॉय का काम करता था, पंकज की बेटी के प्रति एकतरफा प्रेम करता था। पंकज ने आकाश को कई बार चेतावनी दी थी कि वह उसकी बेटी से दूर रहे।

हत्या के दौरान कैसे हुआ हमला:
सूत्रों के मुताबिक हत्या वाले दिन दोपहर को आकाश मंडल मृतक के घर के पास देखा गया। पंकज ठाकुर ने उसे डांट लगाई और घर से दूर रहने की हिदायत दी। इसी पर संतप्त होकर आकाश ने अपनी मां पुष्पा मंडल, भाई हर्षद मंडल और साथियों के साथ मिलकर चाकू और रॉड से पंकज पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आए साले अर्पित को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई:
एमआईडीसी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। अब तक आरोपी आकाश मंडल, उसके भाई हर्षद मंडल और मां पुष्पा मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल साले अर्पित का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.