जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा शादी, भण्डारों एवं अन्य आयोजनों हेतु गैस सिलेंडर आपूर्ति के संबंध में दी गई जानकारी

0 178

गौतमबुद्धनगर: जिला पूर्ति अधिकारी, स्मृति गौतम द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि जनपद में शादी, भंडारा आदि के आयोजनों के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग निरंतर प्राप्त हो रही है।

 

इस संबंध में उन्होंने समस्त जनसामान्य को बताया कि ऐसे आयोजनों हेतु अतिरिक्त गैस सिलेंडरों की आवश्यकता होने पर संबंधित उपभोक्ता अपनी गैस कनेक्शन वाली अधिकृत गैस एजेंसी से समन्वय स्थापित करें।

 

उन्होंने यह भी बताया कि प्राप्त मांग के सापेक्ष संबंधित गैस एजेंसी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा तथा विक्रय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.