GT vs KKR: पहली जीत की तलाश में केकेआर, अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से कड़ी टक्कर; जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों की स्थिति

0 30

आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। यह मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां केकेआर इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी। वहीं गुजरात टाइटंस अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

केकेआर का खराब फॉर्म, जीत का इंतजार जारी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। टीम का खाता केवल एक मैच में बारिश के कारण मिली एक अंक से खुला है। लगातार हार के चलते केकेआर इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है और दबाव में नजर आ रही है।

गुजरात टाइटंस की स्थिति मजबूत

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अपने शुरुआती दो मुकाबले जीते थे, हालांकि उसके बाद लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम अभी भी अंक तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है और वापसी की कोशिश में है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में गुजरात का दबदबा

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से गुजरात ने 3 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर को सिर्फ 1 जीत मिली है। एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

केकेआर की इकलौती जीत साल 2023 में अहमदाबाद में ही आई थी, जब टीम ने गुजरात टाइटंस को 7 विकेट से हराया था। वहीं 2025 में हुए मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 39 रन से मात दी थी।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।

मैच में बढ़ेगा दबाव, केकेआर के लिए ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति

लगातार खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, जबकि गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर जीत की रफ्तार बनाए रखना चाहेगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.