पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर रचा इतिहास, वानखेड़े में CSK का रिकॉर्ड तोड़ा; MI के खिलाफ जीत में भी बनाई बराबरी

0 21

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर बड़ा कारनामा कर दिया है। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने न सिर्फ मैच अपने नाम किया, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स का एक अहम रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। टीम का यह प्रदर्शन आईपीएल इतिहास में एक खास उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है।

वानखेड़े में पंजाब ने तोड़ा CSK का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अब सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम पंजाब किंग्स बन गई है। इस मैदान पर पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 11 मुकाबलों में 6 बार हराया है। इस तरह उसने चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ दिया है, जिसने यहां 13 मैचों में 5 जीत हासिल की थीं। इसी आंकड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 5 जीत दर्ज की हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैचों में 4 बार मुंबई को हराया है।

वानखेड़े में MI के खिलाफ सबसे सफल टीमें

6 जीत – पंजाब किंग्स (11 मैच)
5 जीत – चेन्नई सुपर किंग्स (13 मैच)
5 जीत – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (13 मैच)
4 जीत – राजस्थान रॉयल्स (9 मैच)

MI के खिलाफ बराबरी पर पहुंची पंजाब किंग्स

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल मुकाबलों में सबसे ज्यादा जीत के मामले में भी पंजाब किंग्स ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों अब 18-18 जीत के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। पंजाब ने यह उपलब्धि 35 मुकाबलों में हासिल की है, जबकि चेन्नई ने 39 मैचों में यह आंकड़ा छुआ है।

इस सूची में दिल्ली कैपिटल्स 17 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 35 मैचों में 16 जीत दर्ज की हैं। राजस्थान रॉयल्स के नाम 15 जीत हैं।

MI के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत वाली टीमें

18 – पंजाब किंग्स (35 मैच)
18 – चेन्नई सुपर किंग्स (39 मैच)
17 – दिल्ली कैपिटल्स (38 मैच)
16 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (35 मैच)
15 – राजस्थान रॉयल्स (31 मैच)

पंजाब ने चेज में भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 196 रनों का लक्ष्य हासिल किया, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने भी MI के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम ही है, जब उन्होंने 2025 में अहमदाबाद में 204 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.