2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Maruti Ertiga, 7 साल की EMI में कितनी बनेगी मासिक किस्त, जानिए पूरी कैलकुलेशन

0 34

नई दिल्ली। अगर आप फैमिली के लिए एक किफायती और स्पेशियस MPV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Maruti Ertiga एक लोकप्रिय विकल्प है। बजट सेगमेंट में आने वाली यह 7-सीटर कार आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिसे कम डाउन पेमेंट पर भी घर लाया जा सकता है।

Ertiga की कीमत और ऑन-रोड कॉस्ट

मारुति सुजुकी की Ertiga का बेस वेरिएंट LXI एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये में उपलब्ध है। दिल्ली में रजिस्ट्रेशन टैक्स और इंश्योरेंस जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 9.85 लाख रुपये हो जाती है।

2 लाख डाउन पेमेंट पर कितना लोन लेना होगा

अगर ग्राहक 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करता है तो उसे लगभग 7.85 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। यह लोन बैंक द्वारा एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर फाइनेंस किया जाएगा।

7 साल की EMI कितनी बनेगी

अगर यह लोन 9% ब्याज दर पर 7 साल के लिए लिया जाए तो हर महीने करीब 12,627 रुपये की EMI देनी होगी। इस हिसाब से ग्राहक को सात साल तक यह किस्त नियमित रूप से चुकानी होगी।

कुल कितनी पड़ेगी कार की कीमत

7 साल के दौरान ब्याज के रूप में करीब 2.75 लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। ऐसे में Ertiga की कुल कीमत (ऑन-रोड + ब्याज) मिलाकर लगभग 12.60 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।

सेगमेंट में किनसे है मुकाबला

Maruti Ertiga का मुकाबला बजट MPV सेगमेंट में Renault Triber Facelift, Kia Carens Clavis और Kia Carens जैसी गाड़ियों से होता है, जहां यह अपनी कीमत और माइलेज के कारण मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.