‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तांडव जारी, 1810 करोड़ के पार पहुंचकर ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, अब आमिर खान की ‘दंगल’ पर नजर

0 27

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दबदबा कायम है। रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और अब इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

34 दिनों में 1810 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने महज 34 दिनों में दुनिया भर में 1810.09 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने प्रभास की ‘बाहुबली 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसका वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1800 करोड़ रुपये था।

फिल्म ने इससे पहले 1000 करोड़ क्लब में सबसे तेजी से एंट्री करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था और विदेशी बाजारों में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में जगह बना ली थी।

अब निशाने पर आमिर खान की ‘दंगल’

‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब ‘धुरंधर 2’ का अगला लक्ष्य आमिर खान की ‘दंगल’ है। ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 2070 करोड़ रुपये है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ‘धुरंधर 2’ को अभी लगभग 260 करोड़ रुपये और कमाने होंगे, जिसके बाद यह भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

भारत और विदेशों में शानदार प्रदर्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। अब तक ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1077.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि ओवरसीज मार्केट से 471.27 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है। फिल्म की यह कमाई इसे वैश्विक स्तर पर एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर के रूप में स्थापित कर रही है।

ओटीटी रिलीज की तैयारी

थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म के ओटीटी रिलीज की भी तैयारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म मई या जून में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.