New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब नई सरकारी आवास व्यवस्था में शिफ्ट हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ 95 लोधी एस्टेट स्थित टाइप-7 सरकारी बंगले में रहने चले गए।
केंद्र सरकार ने कोर्ट के निर्देश के बाद आवंटित किया बंगला
अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में कोर्ट के निर्देशों के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह आवास आवंटित किया है।
पहले राज्यसभा सांसद के बंगले में रह रहे थे केजरीवाल
मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद केजरीवाल पहले सिविल लाइंस स्थित फ्लैग स्टाफ रोड वाले बंगले में रह रहे थे। इसके बाद सितंबर 2024 में वह AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए थे।
शिफ्टिंग के दिन ही बदला राजनीतिक समीकरण
दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन केजरीवाल लोधी एस्टेट स्थित नए बंगले में शिफ्ट हुए, उसी दिन राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
AAP में बड़ी राजनीतिक हलचल, दो नेताओं का BJP में शामिल होना
इस बीच AAP के भीतर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की है। इस घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।