CSK vs GT मुकाबले से पहले आंकड़े और फॉर्म दे रहे संकेत, चेन्नई में कड़ी टक्कर तय

0 28

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 37वें लीग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। यह मैच चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों का इस सीजन प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, ऐसे में यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

दोनों टीमों का फॉर्म मिला-जुला, जीत की तलाश में उतरेंगी टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए अगले चार मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज की। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद लगातार तीन जीत हासिल की, लेकिन पिछले दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेंगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में बराबरी, चेन्नई में मेजबानों का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 मैच जीते हैं। यानी रिकॉर्ड पूरी तरह बराबरी का है। हालांकि चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में हुए 2 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की है, जिससे घरेलू परिस्थितियों में टीम को बढ़त मिल सकती है।

गिल और सैमसन पर टिकी रहेंगी निगाहें

इस मुकाबले में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कुछ प्रमुख खिलाड़ियों पर रहने वाली है। एक ओर जहां शुभमन गिल अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, वहीं संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और इस सीजन दो शतक भी लगा चुके हैं। ऐसे में दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन मैच का रुख तय कर सकता है।

स्पिन गेंदबाज निभा सकते हैं निर्णायक भूमिका

चेन्नई की पिच पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, खासकर दिन के मैचों में। ऐसे में दोनों टीमों के स्पिनर्स का प्रदर्शन बेहद अहम रहने वाला है। जो टीम इस विभाग में बेहतर प्रदर्शन करेगी, उसके जीत के chances ज्यादा मजबूत होंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.