अपर्णा यादव आज गौतमबुद्धनगर में करेंगी महिला वृद्धाश्रम और जिला जेल का निरीक्षण

0 25
गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव 26 अक्टूबर 2026 को गौतमबुद्धनगर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह महिला वृद्धाश्रम और जिला जेल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अपर्णा यादव दोपहर 3 बजे सेक्टर-37 स्थित अपना घर आश्रम (महिला वृद्धाश्रम) का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वह कासना स्थित जिला जेल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।

अपर्णा यादव को उपमंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त है। उनके दौरे को लेकर जिला सूचना विभाग की ओर से जानकारी जारी की गई है। निरीक्षण के दौरान संबंधित संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति देखी जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.