SBI FD में ₹3 लाख निवेश पर मिलेगा ₹1.58 लाख तक गारंटीड रिटर्न, सरकारी सुरक्षा के साथ आकर्षक ब्याज दरों का फायदा

0 30

नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर सुरक्षित और आकर्षक रिटर्न का विकल्प दे रहा है। बैंक में निवेशक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए FD करा सकते हैं, जिसमें तय ब्याज दरों के आधार पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। सरकारी बैंक होने के कारण इस निवेश को सुरक्षित और भरोसेमंद माना जाता है।

FD पर मिल रहा 3.05% से 7.15% तक ब्याज

SBI की विभिन्न FD स्कीम्स में ग्राहकों को अलग-अलग अवधि के अनुसार ब्याज दरों का लाभ दिया जा रहा है। बैंक 7 दिनों की छोटी अवधि वाली FD पर 3.05% से 3.65% तक ब्याज दे रहा है। वहीं 46 से 179 दिनों की अवधि पर 4.90% से 5.50% तक रिटर्न मिल रहा है।

180 दिनों से 210 दिनों की FD पर ब्याज दर 5.65% से 6.25% तक है, जबकि लंबी अवधि यानी 5 से 10 साल की FD पर बैंक अधिकतम 7.15% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। लंबी अवधि के निवेश को सुरक्षित और स्थिर रिटर्न के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

₹3 लाख निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर कोई सामान्य नागरिक SBI की 6 साल की FD स्कीम में ₹3,00,000 निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल ₹4,30,120 रुपये मिलेंगे। इसमें लगभग ₹1,30,120 रुपये ब्याज के रूप में शामिल होगा।

वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज दर का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर वे ₹3,00,000 निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर कुल ₹4,56,276 रुपये मिलेंगे, जिसमें ₹1,56,276 रुपये ब्याज होगा।

इसके अलावा अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। उनके लिए इसी निवेश पर कुल ₹4,58,974 रुपये मिलेंगे, जिसमें ₹1,58,974 रुपये केवल ब्याज के रूप में शामिल होगा।

सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षित निवेश विकल्प

SBI की FD को सुरक्षित निवेश विकल्प इसलिए माना जाता है क्योंकि यह सरकारी बैंक है और इसमें निवेश पर निश्चित ब्याज दर के साथ पूंजी सुरक्षा भी मिलती है। यही कारण है कि सुरक्षित और तय रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के बीच FD हमेशा लोकप्रिय विकल्प बनी रहती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.