विराट कोहली ने खेली तूफानी पारी, KKR के खिलाफ रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

0 22

रायपुर: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली ने एक बार फिर अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। लगातार दो मुकाबलों में शून्य पर आउट होने के बाद ट्रोलिंग झेल रहे विराट ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन में उनके बल्ले से निकला चौथा अर्धशतक रहा।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

विराट कोहली अब IPL इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

KKR के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब विराट शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

  • 9 — विराट कोहली
  • 8 — रोहित शर्मा
  • 8 — डेविड वॉर्नर
  • 8 — सुरेश रैना
  • 7 — शिखर धवन

KKR के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में विराट के बल्ले से यह चौथा अर्धशतक देखने को मिला है।

गोल्डन डक के बाद विराट की दमदार वापसी

विराट कोहली पिछले दो मैचों में लगातार गोल्डन डक का शिकार हुए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि KKR के खिलाफ उन्होंने शानदार अंदाज में वापसी की।

मैच में पहला रन बनाते ही विराट ने खास अंदाज में जश्न मनाया, जिसे ट्रोलर्स को जवाब के तौर पर देखा गया। इसके बाद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

KKR ने RCB को दिया 193 रन का लक्ष्य

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम के लिए युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों पर 71 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

वहीं रिंकू सिंह ने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अंगकृष रघुवंशी ने कैमरन ग्रीन के साथ 68 रन और रिंकू सिंह के साथ नाबाद 76 रन की साझेदारी निभाई।

RCB की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम को 1-1 विकेट मिला।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.