ग्रामीण युवाओं और कारीगरों के लिए सुनहरा मौका, सरकार देगी मुफ्त मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन

0 27

गौतमबुद्धनगर: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने बड़ी पहल की है। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी नीति के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का लाभ खासतौर पर दोना-पत्तल निर्माण से जुड़े परम्परागत कारीगरों और इस कार्य में रुचि रखने वाले ग्रामीण युवाओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को दिया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ज्योति रानी ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर तैयार करना और पारंपरिक कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत केवल 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को ही लाभ दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

विभाग के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की है।

जिला स्तरीय समिति करेगी चयन

अधिकारियों के अनुसार निर्धारित समय सीमा तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। योजना से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी।

विभाग ने जारी किए संपर्क नंबर

योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी विभाग के दूरभाष नंबर 9599355293 और 9580503196 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.