‘भारत भाग्य विधाता’ से सामने आया कंगना रनौत का दमदार लुक, जान जोखिम में डाल लोगों को बचाती दिखीं एक्ट्रेस

0 124

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बाद अब कंगना अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में हैं। गुरुवार को फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया गया, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।

फिल्म के मोशन पोस्टर में कंगना रनौत बेहद गंभीर और साहसी किरदार में नजर आ रही हैं। पोस्टर में वह अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को बचाती दिखाई दे रही हैं। उनके इस इंटेंस अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

मोशन पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। पोस्टर के साथ लिखा गया, “कुछ खास करके, आम ही कहलाते। वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते।”

पोस्टर में कंगना का लुक बेहद दमदार और भावनात्मक नजर आ रहा है। फिल्म की थीम उन लोगों पर आधारित बताई जा रही है, जो मुश्किल समय में दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाते हैं।

फिल्म को लेकर कंगना ने कही बड़ी बात

फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने कहा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ उन अनदेखे नायकों को समर्पित है, जो संकट के समय इंसानियत की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आते हैं।

उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में लोग अक्सर वर्दीधारियों और अधिकारियों की तरफ उम्मीद से देखते हैं, लेकिन यह फिल्म उन लोगों को सलाम करती है, जो तब तक नजर नहीं आते जब तक हालात बेहद गंभीर न हो जाएं।

मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म

जानकारी के मुताबिक, ‘भारत भाग्य विधाता’ मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तपाड़िया ने किया है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

कंगना रनौत की यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से होगा। ऐसे में दोनों फिल्मों की टक्कर को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.