CM धामी ने किया लीची के पेड़ों का निरीक्षण, कहा- देहरादून की लीची की पहचान बनी रहे

0 568

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित लीची के पेड़ों से लीची तोड़ने की व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फलदार पेड़ों को अधिक से अधिक लगाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की लीची पहचान रही है। यह पहचान बनी रहे। इसके लिए अधिक से अधिक लीची के पेड़ लगाए जाने की जरूरत है। इस संबंध में जन जागरुकता पर भी ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को इसके लिए पहल करने को कहा। राजकीय परिसरों आवासों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों व पार्कों में लीची सहित अन्य फलदार पेड़ों के लगाने के लिए जनभागीदारी की जरूरत बताई।

प्रभारी उद्यान मुख्यमंत्री आवास दीपक पुरोहित ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं उद्यान निदेशालय परिसर में स्थापित फलदार पेड़ो की जानकारी दी। इस वर्ष मार्च में तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि से समस्त फलों पर कुप्रभाव पड़ा है। पिछले एक सप्ताह में तापमान में जो वृद्धि हुई है, उससे लगभग 25 प्रतिशत लीची फल फटने की समस्या आई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.