7 जुलाई तक बंद रहेगा दनकौर का यह रेलवे फाटक, मरम्मत कार्य के चलते बदला रूट, यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

0 161

गौतमबुद्धनगर: दनकौर क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। ग्राम अस्तौली के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या 138/सी पर ओवरहालिंग और आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते इसे 7 जुलाई तक पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान इस फाटक से किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं हो सकेगा।

उत्तर मध्य रेलवे, दादरी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के मुताबिक दनकौर रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित ग्राम अस्तौली के निकट रेलवे फाटक संख्या 138/सी पर जरूरी मरम्मत और ओवरहालिंग कार्य प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए सुरक्षा कारणों और कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए फाटक को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।

01 जुलाई सुबह 8 बजे से लागू हुआ प्रतिबंध

रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार रेलवे फाटक संख्या 138/सी को 01 जुलाई 2026 की सुबह 08:00 बजे से 07 जुलाई 2026 की शाम 06:00 बजे तक आवागमन के लिए पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इस अवधि के दौरान फाटक से वाहनों और राहगीरों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

फ्लाईओवर से आवागमन करने की अपील

रेलवे अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। इसके लिए दनकौर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित फाटक संख्या 139/सी पर बने फ्लाईओवर का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.